मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या CJP का समर्थन करेंगे ठाकरे बंधु? सामने आई ये बड़ी जानकारी

CJP Protest Mumbai: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के आंदोलन को लेकर ठाकरे बंधुओं का रुख सामने आया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) 2 अक्टूबर के CJP प्रदर्शन में शामिल होगी, जबकि उद्धव और राज ठाकरे 4 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त मार्च निकालेंगे. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

CJP Mumbai Protest Update
मुंबई में CJP प्रदर्शन को मिला ठाकरे बंधुओं का साथ(फोटो AI की मदद से तैयार की गई है)
Google CTA

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज और हालिया विवादों को लेकर देश की सियासत में घमासान लगातार तेज होता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शुरू किए गए विरोध के स्वर अब महाराष्ट्र तक पहुंच गए हैं. इस पूरे विवाद के बीच राज्य की राजनीति में दो धुर विरोधी माने जाने वाले ठाकरे बंधु यानी शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक मंच पर आते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं ने CJP के इस आंदोलन को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे राजनीतिक पारा काफी हाई हो गया है.