'पिता यहीं, मां बच्चों के साथ चली बांग्लादेश' आंखों में आंसू लिए बोलीं- काश फिर मिल पाते! हकीमपुर बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट में आई दर्दभरी कहानी 

Hakimpur Ground Report: पश्चिम बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर से सामने आई दिल दहला देने वाली ग्राउंड रिपोर्ट में बांग्लादेशी महिला सबीना खातून की दर्दभरी कहानी सामने आई है. सुभेंदु अधिकारी सरकार की Detect, Delete and Deport नीति के बाद अवैध प्रवासियों में डर का माहौल है. जानिए कैसे भारतीय पति और बच्चों को छोड़ बांग्लादेश लौटने को मजबूर हुई सबीना और क्या है बॉर्डर पर चल रही पूरी प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Hakimpur Border Ground Report
हकीमपुर बॉर्डर से सामने आई सबीना खातून की दर्दनाक कहानी
google news

36 साल की सबीना खातून पश्चिम बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर के चेकपॉइंट के पास मायूस होकर, आंखों में लबालब आंसू लिए अपने दो बच्चों को कसकर पकड़े हुए बैठी हुई है. सालों पहले भारत आई सबीना को भारत इतना पसंद आया है कि उन्होंने यहां के ही रहने वाले शख्स से निकाह किया, फिर बाल-बच्चे भी हुए और काफी अच्छे से दिन कट रहे थे. लेकिन उन्होंने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि यह दिन देखना होगा. अब सबीना खातून बस दुआं कर रही है कि उन्हें बांग्लादेश सरकार अपना ले, क्योंकि अब भारत ने उन्हें पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया....