जल्द ही भजनलाल शर्मा की रवानगी! हनुमान बेनीवाल की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- 2028 में हम बनाएंगे सरकार
हनुमान बेनीवाल ने SI भर्ती 2021 रद्द होने को युवाओं के संघर्ष की जीत बताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जल्द हटने का दावा करते हुए कहा कि 2028 में RLP 'थलापति' की तर्ज पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.
ADVERTISEMENT

हनुमान बेनीवाल (तस्वीर: इंडिया टुडे)
राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के फैसले ने राजनीति गरमा दी है. RLP नेता हनुमान बेनीवाल ने इसे अपनी जीत बताया है. जयपुर में जुटी भारी भीड़ के सामने बेनीवाल ने कहा कि यह उन युवाओं की जीत है जो लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा और कहा कि सरकार पहले इस भर्ती को रद्द नहीं करना चाहती थी लेकिन युवाओं के गुस्से और अदालत के दबाव की वजह से उन्हें झुकना ही पड़ा.