IMD Rain Alert: आज से 24 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मॉनसून का रौद्र रूप
IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है. कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून ट्रफ के कारण 20 अगस्त से 24 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट है.
ADVERTISEMENT

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय है. कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके साथ मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय बनी हुई है. इन मौसम प्रणालियों के असर से 20 अगस्त को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.
