'लखनऊ की कंपनी और बिहार के लोगों ने...', झारखंड विधानसभा में परीक्षा गड़बड़ी पर CM सोरेन का बड़ा आरोप

Hemant Soren on JPSC JSSC controversy: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी और छात्रों की कई मांगें सरकार ने मान ली हैं. जानिए विधानसभा में हेमंत सोरेन ने छात्रों के प्रदर्शन, परीक्षा विवाद और बीजेपी के आरोपों पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Hemant Soren on JPSC JSSC controversy
Hemant Soren on JPSC JSSC controversy(Photo- Youtube/@jharkhandvidhansabhatv)
Google CTA

झारखंड में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की पूरी तरह से जांच की जाएगी और साथ ही छात्रों की कई मांगो को मान भी लिया गया है. सीएम ने इस मामले को लेकर विपक्ष और खास तौर पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि, कुछ परजीवी लोग इस मामले में राजनीति कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम ने परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर अपना पल्ला झाड़ते हुए यूपी और बिहार के लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.