ISRO, IB, IIT के दिग्गज एक टीम में... जानिए पीएम मोदी की परीक्षा सुधार कमेटी में कौन-कौन हैं शामिल

NEET पेपर लीक के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हाई पावर टास्क फोर्स गठित की है. नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाली इस कमेटी में इसरो, आईबी, आईआईटी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

s somnath
s somnath
Google CTA

NEET Reform Committee Name List: नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बुनियादी और ढांचागत सुधारों के साथ-साथ तकनीकी बदलावों के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित की है. इस कमेटी की कमान दिग्गज टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है. अब इस टास्क फोर्स में शामिल अन्य सभी प्रमुख दिग्गजों के नाम भी आधिकारिक रूप से सामने आ चुके हैं. ऐसे जानिए इस कमेटी में कौन कौन शामिल हैं.