हिमाचल प्रदेश: तीन गुने उम्र की महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश, सफल नहीं हुआ तो ले ली जान

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किशोर पर करीब 40 वर्षिय एक महिला की हत्या का आरोप लगा है. दावा किया जा रहा है कि किशोर ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. जब महिला ने इसका विरोध किया तो किशोर ने उनपर हमला कर दिया. इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन बुधवार उनकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News
google news

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सासन गांव में 3 नवंबर को हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. यहां एक किशोर पर आरोप है कि उसने खेत में घास काटने गई करीब 40 साल की एक महिला से जबरन संबंध बाने की कोशिश की. दावा है कि जब किशोर इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने दराती और डंडे से महिला पर हमला कर दिया था. हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को PGI चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लेकिन बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया. इस बीच अब मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसे उना में ऑब्जर्वेशन होम भेजा है.