1 मार्च से हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में लागू होगा नया नियम, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान
Himachal Pradesh school rule: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में अनुशासन और पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 1 मार्च 2026 से सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध रहेगा. नियम तोड़ने पर जुर्माना, मोबाइल जब्ती और अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी.
ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐलान किया है कि आगामी 1 मार्च 2026 से सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों में स्टूडेंट मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे. इसके साथ ही अगर कोई छात्र मोबाइल फोन के साथ पाया जाता है कि इसके लिए सख्त कार्रवाई की बात भी कही है. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर क्यों लिया गया फैसला और इसके तहत आगे क्या कुछ होगा.