मरीज की मदद करने आया था पति, MRI मशीन ने खींच लिया अंदर, दर्दनाक मौत! छोटी सी चूक बनी जानलेवा

MRI मशीन की ताकतवर चुंबकीय खींच ने गले में भारी मेटल चेन पहने व्यक्ति को अंदर खींच लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. एक छोटी सी लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने एक ज़िंदगी छीन ली और परिवार को गहरा सदमा दे गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

अमेरिका के लॉन्ग आईलैंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक मामूली सी लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली. 61 साल के कीथ मैकएलिस्टर अपनी पत्नी के साथ एक MRI सेंटर गए थे, लेकिन वहां जो हुआ उसने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी. घटना इतनी चौंकाने वाली है कि सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए.