हैदराबाद के स्कूल में हिंदू बच्चे को दिया 'कलमा' याद करने का टास्क... टीचर पर केस दर्ज, हुईं बर्खास्त

हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के हिंदू छात्र को होमवर्क में 'कलमा' याद करने का निर्देश देने पर टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENT

हैदराबाद के स्कूल में 'कलमा' पर बवाल.
हैदराबाद के स्कूल में 'कलमा' पर बवाल.
Google CTA

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर में सियासी और सामाजिक पारा गरमा दिया है. कक्षा दो के एक हिंदू छात्र को स्कूल डायरी में 'इस्लामिक धार्मिक प्रैक्टिस' यानी कलमा पढ़ने का होमवर्क दिए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.