Hyundai IPO: SEBI से मिली हुंडई के 25000 करोड़ के IPO को मंजूरी, क्या टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड?

Hyundai IPO Gets SEBI Approval: ऑटो सेक्टर में IPO लाने वाली पहली कंपनी मारुति सुजुकी थी जिसका IPO 2003 में आया था. अब हुंडई दूसरी ऑटो कंपनी होगी जो IPO ला रही हो. इसके IPO की सबसे प्रमुख बात ये हैं कि, ये IPO देश का सबसे बड़ा IPO होगा. 

ADVERTISEMENT

Hyundai IPO
Hyundai IPO
Google CTA

Hyundai IPO Gets SEBI Approval: कार बनाने वाली कंपनी हुंडई भारत में अब तक का सबसे बड़ा IPO(इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने जा रही है. दक्षिण कोरियाई इस दिग्‍गज कंपनी के भारतीय यूनिट को इसे लेकर इंडियन मार्केट रेग्युलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है. हुंडई इस IPO के जरिए भारतीय बाजार से 3 अरब डॉलर यानी करीब 25000 करोड़ रुपये की रकम जुटाने की योजना में है. वैसे आपको बता दें कि, अभी तक देश का सबसे बड़ा IPO लाने का तगमा भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) के पास है. हुंडई के IPO के बाद ये तगमा उसका हो जाएगा.