जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान क्रैश में 5 जवान शहीद... सामने आए शहीद जवानों की डिटेल

Air Force Plane Crash : असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान हादसे में पांच जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. हादसे में पायलट घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. अब दुर्घटना की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

असम में हुए प्लेन क्रैश में 5 जांबाज शहीद
असम में हुए प्लेन क्रैश में 5 जांबाज शहीद
google news

Air Force Plane AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एक एंतोनोव AN-32 परिवहन विमान हादसे का शिकार हो गया है. अब इस हादसे को लेकर आधिकारिक डिटेल सामने आई है. वायुसेना अधिकारियों के मुताबिक, इस विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 बहादुर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. वहीं, इस दौरान इस क्रैश में पायलट सुरक्षित बच गए हैं. हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.