असम के जोरहाट में IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे के दौरान दो हिस्सों में बंटा विमान

IAF Aircraft Accident: असम के जोरहाट एयरबेस से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान लैंडिंग के बाद एयरबेस के अंदर आग की चपेट में आ गया. फिलहाल घटना के कारण और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग
जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग
google news

IAF Aircraft Accident: असम के जोरहाट एयरबेस रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 विमान हादसे का शिकार हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, जोरहाट एयरबेस के अंदर विमान लैंड करते समय अचानक उसमें आग लग गई. घटना की खबर मिलते ही एयरबेस पर तैनात फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अब हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान अपनी तय लैंडिंग स्ट्रिप पर लैंड नहीं कर पाया था और एयरबेस के उबड़ खाबड़ वाले इलाके में जाकर रुक गया.