'तू घुसपैठिया निकला तो उठवा लूंगा....' अडानी के प्रोजेक्ट से जुड़ा पोस्टर दिखाने वाले युवक पर भड़के IAS संजीव जायसवाल का वीडियो वायरल
मुंबई में म्हाडा के सीईओ आईएएस संजीव जायसवाल का युवक को धमकाने का वीडियो वायरल. अडानी ग्रुप के मोतीलाल नगर पुनर्विकास प्रोजेक्ट को लेकर छिड़ा विवाद.
ADVERTISEMENT

आईएएस संजीव जायसवाल का वीडियो हो रहा वायरल.
महाराष्ट्र कैडर के 1996 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी और म्हाडा (MHADA) के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आईएएस अधिकारी एक युवक पर बुरी तरह भड़कते और उसे पुलिस से उठवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं.