ट्रेन का टिकट कराने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये रूल, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में!

Indian Railway Reservation: दिवाली आ रही है और ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है. जिस भी ट्रेन में टिकट कराने जाओ, वहां वेटिंग बता रहा है, कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में अगर आप ट्रेन का टिकट बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले रेलवे के नए नियमों को जान लेना जरूरी है.

ADVERTISEMENT

ticket_counter
इंडियन रेलवे ने टिकट काउंटर में भीड़ को कम करने की कोशिश की है.
google news

Indian Railway Reservation: दिवाली आ रही है और ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है. जिस भी ट्रेन में टिकट कराने जाओ, वहां वेटिंग बता रहा है, कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में अगर आप ट्रेन का टिकट बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले रेलवे के नए नियमों को जान लेना जरूरी है. क्योंकि रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब से आपको 120 दिन की बजाय सिर्फ 60 दिन पहले ही ट्रेन का टिकट बुक करने की अनुमति होगी. यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा, जिससे आपकी टिकट बुकिंग की प्लानिंग में बदलाव आ सकता है.