'प्रशासन कुछ भी कर ले, नहीं रुकेगा अवैध खनन', राजस्थान पुलिस में खनन माफियाओं का खौफ, SHO का वीडियो वायरल
Alwar: राजस्थान के अलवर जिले में अवैध खनन माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस भी उनके सामने बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला टहला से सामने आया है, जहां से SHO का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Alwar illegal mining
राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास के टहला और राजगढ़ में क्षेत्रों में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार रात एक ऐसी घटना हुई जिसने पुलिस और प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी.