17 अगस्त से शुरू होगा बारिश का असली दौर! इन राज्यों में टूटकर बरसेंगे बादल
IMD ने 21 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. 17 अगस्त को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बेहद भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 17 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में बेहद भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर ओडिशा में भी अत्यधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.
