Iran-America war: 'सभी भारतीय बिना देरी किए तुरंत छोड़ें ईरान'...सीजफायर के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला!

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के खतरे के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 8 अप्रैल 2026 को नई एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है. सीजफायर के बावजूद भारत का यह सख्त रुख बड़ा संकेत दे रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
वार की प्रतीकात्मक AI इमेज के साथ भारतीय दूतावास का निर्देश.
google news

मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों और तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और सख्त कदम उठाया है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India Tehran) ने 8 अप्रैल 2026 को एक हाई-अलर्ट एडवाइजरी जारी करते हुए सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल ईरान छोड़ने का निर्देश दिया है.