ममता, अखिलेश, तेजस्वी और उद्धव... 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में जुटेंगे ये बड़े चेहरे, देखें शामिल होने वाले नेताओं की Full List
INDIA Bloc Meeting: देश की राजधानी दिल्ली में आज विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव सहित 23 दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

india Bloc Meeting
INDIA Bloc Meeting: साल 2024 के आम चुनाव से ठीक पहले देश के सियासी गलियारों में एक नया नाम गूंजा था 'इंडिया ब्लॉक'. उस वक्त विपक्ष ने एकजुट होकर हुंकार भरी थी हालांकि चुनाव में 'कहीं दोस्ती, कहीं कुश्ती' वाला फॉर्मूला नजर आया. चुनाव के नतीजे आने के बाद लंबे समय तक इस गठबंधन के भविष्य को लेकर कयासों का दौर जारी रहा. लेकिन अब, एक बार फिर विपक्षी खेमा पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है.