भारत ने तोड़ दी 1960 की सिंधु जल संधि, इसका पाकिस्तान पर कितना और कैसा असर पड़ेगा? सब जानिए
Indus Water Treaty Explained: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि (IWT) को खत्म कर दिया.
ADVERTISEMENT

Indus Water Treaty Explained
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अगर भारत संधि को 'रद्द' करता है, तो इसका मतलब है कि उसने इसे छोड़ दिया है.
पाकिस्तान के पास संधि को 'फिर से चालू' कराने का कोई रास्ता नहीं है.
न ही पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में संधि को लागू करने की मांग कर सकता है.
Indus Water Treaty Explained: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि (IWT) को खत्म कर दिया. यह पहली बार है जब इस संधि को रोका गया है. इस संधि से भारत और पाकिस्तान के बीच पानी का बंटवारा होता था. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि को अब नहीं माना जाएगा. यह तभी फिर से लागू होगी जब पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह से बंद कर देगा.