जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, यहां जानें डेट और पूरा प्रोसेस
भारत में जनगणना 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. जानें इसकी तारीख, प्रोसेस, जातिगत जनगणना का तरीका और आपके डेटा का कहां होगा उपयोग. पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगी जनगणना.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
भारत जाति जनगणना की शुरुआत का रास्ता अब साफ हो गया है. केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके बाद अब देशभर में जनगणना और जातिगत जनगणना की आधिकारिक तैयारी शुरू हो चुकी है. कोरोना महामारी के चलते वर्षों से टली यह प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी.