भारत ने पाकिस्तान पर दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइलें, रावलपिंडी, मुरीद, रफीकी एयरबेस तबाह - पाक का आरोप
India fired 6 ballistic missiles: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर पहले से ही हालात नाजुक हैं. गुरुवार के बाद शुक्रवार की देर शाम पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने उसकी ओर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.
ADVERTISEMENT

India fired 6 ballistic missiles
India fired 6 ballistic missiles: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर पहले से ही हालात नाजुक हैं. गुरुवार के बाद शुक्रवार की देर शाम पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने उसकी ओर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने यह गैर-जिम्मेदाराना हरकत की है. इसके बाद पाकिस्तान ने अपने एयरबेस बंद कर दिए हैं और उड़ानों पर रोक लगा दी है. हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक इस हमले की कोई पुष्टि नहीं की है. वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ "ऑपरेशन बनयान उल मरसूस" शुरू किया जिसका मतलब है "एक अटूट दीवार"-.