भारत ने 5.56 किमी का पहला फ्री-स्पेस क्वांटम लिंक बनाया

भारत ने क्वांटम संचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गांधीनगर में 5.56 किलोमीटर लंबा फ्री-स्पेस QKD लिंक सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है. BISAG-N, IIT गांधीनगर और QNu Labs के इस परीक्षण में सुरक्षित क्वांटम कुंजियों का सफल प्रसारण किया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत ने अपना पहला 5.56 किलोमीटर लंबा फ्री-स्पेस क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) लिंक सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है. यह फील्ड ट्रायल 27 और 28 सितंबर 2026 की रात को गुजरात के गांधीनगर में संपन्न हुआ. प्रयोग में भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशंस एंड जियो-इंफॉर्मेटिक्स (BISAG-N), आईआईटी गांधीनगर और डीप-टेक स्टार्टअप QNu Labs शामिल थे. ट्रायल में BISAG-N और आईआईटी गांधीनगर के बीच 5.56 किलोमीटर की खुली दूरी पर हवा के माध्यम से क्वांटम कुंजियां भेजी गईं.