कमर्शियल सिलेंडर, पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते महंगे हो चुके हैं, चुनाव खत्म होते ही घरेलू सिलेंडर भी महंगा हो जाएगा- अनुराग ढांडा
AAP Anurag Danda statement: देश में बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि कमर्शियल सिलेंडर, पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते पहले ही महंगे हो चुके हैं और चुनाव खत्म होते ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं. जानिए महंगाई पर क्या बोले AAP नेता और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने देश में लगातार बढ़ रही मंहंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से मोदी सरकार ने महंगाई को कम रखने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, मोदी सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर पूरे देश में महंगाई बम फोड़ेगी. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 525 रुपए पहले ही बढ़ चुके हैं. पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते महंगे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई के खौफ में हैं, सिलेंडर के लिए लाइनों में लगा है, लेकिन मोदी जी पूरे फुर्सत में हैं. वह फीते काट रहे हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं. मोदी जी जानबूझ कर देश में कोरोना जैसे हालात पैदा कर रहे हैं, ताकि उनके बिजनेसमैन दोस्त मुनाफा कमा सकें.