India Today Gross Domestic Behaviour survey : देश के विकास में बाधक लोगों का ये व्यवहार, नतीजे चौंकाने वाले
इंडिया टुडे ग्रुप और हाउ इंडिया लिव्ज के विशेष सर्वेक्षण के नतीजे सामने आए हैं. 21 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 98 जिलों में जनमत सर्वेक्षण कर सामाजिक और नागरिक आचार-व्यवहार को जानने की कोशिश की गई है. 30 अलग-अलग सवालों के जरिए लोगों से राय ली गई. सर्वेक्षण के नतीजे हतोत्साहित करने वाले.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
भारत तेजी से आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है. 2030 तक 70 खरब डॉलर (करीब 581 लाख करोड़ रुपए) के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तैयारी में है. लेकिन इस आर्थिक विकास के समानांतर, सामाजिक और नागरिक आचार-व्यवहार में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखता. इंडिया टुडे ग्रुप और हाउ इंडिया लिव्ज द्वारा किए गए एक विशेष सर्वेक्षण से इस विरोधाभास की तस्वीर और स्पष्ट हो जाती है.