MOTN Survey: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो दक्षिण भारत में कांग्रेस को कितना होगा फायदा? सर्वे में सामने आई पूरी बात

MOTN Survey: इंडिया टुडे-सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के अनुसार, दक्षिण भारत के मतदाता केंद्र और राज्य के लिए अलग-अलग सोच के साथ वोट कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

साउथ में कांग्रेस की स्थिति
साउथ में कांग्रेस की स्थिति
Google CTA

इंडिया टुडे और सी-वोटर (C-Voter) के नवीनतम 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे में देश की राजनीति के साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों की तस्वीर भी सामने आ गई है. सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, अगर देश में इस समय लोकसभा चुनाव होते हैं तो दक्षिण भारत के राज्यों (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में एनडीए (NDA) और इंडिया (INDIA) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.