भारत-अमेरिका ट्रेड डील: PM ​​​​​​​मोदी से बातचीत के बाद ट्रम्प का बड़ा फैसला, 25% से 18% हुआ एक्स्ट्रा टैरिफ

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगने वाले अतिरिक्त टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है, ट्रंप के अनुसार, भारत अब रूस की जगह अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा और 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद लेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती कर इसे 18% कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर यह जानकारी शेयर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस से तेल खरीद कम करने और अमेरिका से अधिक तेल लेने पर सहमत हुए है. इसके बाद पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% रह जाना राहत भरी खबर है.