आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार को ही घेर लिया, कही ये बड़ी बातें!
India US Trade Deal: पंजाब में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस समझौते को किसानों के साथ गद्दारी बताते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर भी तीखा हमला बोला गया. जानिए भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठे सवाल और किसानों पर संभावित असर.
ADVERTISEMENT

AAP Punjab News
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी करार दिया. धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें.