Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष से लौटेंगे भारत के लाल शुभांशु शुक्ल, प्रशांत महासागर में होगा स्प्लैशडाउन, जानिए मिशन का पूरी डिटेल
Shubhanshu Shukla Return: शुभांशु शुक्ला और उनके साथ Axiom-4 मिशन में गए लोग 15 जुलाई 2025 को सैन डिएगो के तट पर पृथ्वी पर लौटेंगे. इस दाैरान एक सोनिक बूम की आवाज सुनाई देगी. इस मिशन के दौरान उन्होंने कई साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट किए.
ADVERTISEMENT

Shubhanshu Shukla
Shubhanshu Shukla Return: भारत के लाल शुभांशु शुक्ला और उनके साथ Axiom-4 मिशन में स्पेस में गए तीन अन्य यात्री धरती पर वापस लौट रहे हैं. ये चार अंतरिक्ष यात्री SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से 15 जुलाई 2025 को भारत के समय के मुताबिक लगभग दोपहर 3.01 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के करीब प्रशांत महासागर में (splashdown) उतरेगा. ये सभी लाेग पैराशूट की मदद से पानी में उतरेंगे.
