IndiGo Flight Fire: हवा में थी इंडिगो की फ्लाइट, तभी अचानक उठा धुआं और मची चीख-पुकार... हैदराबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या हुआ

IndiGo flight emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में अचानक आग लग गई. आसमान में मची अफरातफरी और खतरे के बीच पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को हैदराबाद में सुरक्षित उतारा, जिसके बाद यात्रियों ने अपनी आपबीती साझा की.

ADVERTISEMENT

IndiGo Flight Fire
IndiGo Flight Fire
Google CTA

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को एक यात्री के सामान में अचानक आग लग गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान की हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना के समय मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई. फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के मुताबिक, यह घटना इतनी डरावनी थी कि उन्हें लगा मानो यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन हो. हालांकि, केबिन क्रू की सूझबूझ और तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.