IndiGo Flight Emergency Landing: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट को मिली धमकी, वापस लौटा विमान

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 को उड़ान के दौरान सुरक्षा खतरे की सूचना मिली. इसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आए. फिलहाल विमान की सुरक्षा जांच हो रही है. इंडिगो यात्रियों को खाने-पीने की चीजें और नियमित अपडेट दे रही है.

ADVERTISEMENT

IndiGo
IndiGo
Google CTA

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार, 7 नवंबर को सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पायलटों ने विमान को वापस बेंगलुरु लाने का फैसला किया. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षा जांच की जा रही है. जांच पूरी होने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइट आगे की यात्रा शुरू करेगी.

यह मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 से जुड़ा है. विमान बेंगलुरु से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था. उड़ान के दौरान सुरक्षा खतरे की जानकारी मिली. इसके बाद पायलटों ने तय सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट पर वापस लाने का निर्णय लिया.

सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही वापस लौटा विमान

इंडिगो ने अपने बयान में बताया कि 7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E 451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. एयरलाइन के मुताबिक, तय सुरक्षा नियमों के तहत पायलटों ने विमान को वापस बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया. अब वहां जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही विमान को आगे की उड़ान के लिए मंजूरी दी जाएगी.

यात्रियों को हो रही परेशानी पर इंडिगो ने जताया खेद

फ्लाइट के वापस लौटने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. इंडिगो ने इसके लिए खेद जताया है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए उन्हें खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि सभी जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा दोबारा शुरू करेगी. फिलहाल विमान की जांच और जरूरी क्लीयरेंस का इंतजार है.

फरीदाबाद: पहले हुई कहासुनी, फिर गोलियों से भून डाला, परमजीत धनखड़ की हत्या का आरोपी गिरफ्तार