इंडिगो फ्लाइट में मारपीट का शिकार हुसैन अहमद पहुंचा अपने घर, लापता रहने की बताई पूरी कहानी
इंडिगो फ्लाइट में मारपीट का शिकार हुसैन अहमद मजूमदार वीडियो वायरल होने के बाद लापता हो गए थे, लेकिन 800 किमी दूर बारपेटा रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद होकर अपने घर लौट आए हैं. एयरलाइन ने आरोपी यात्री हफीजुल रहमान को प्रतिबंधित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Indigo Flight
हाल ही में सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स हुसैन अहमद मजूमदार है. हुसैन वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लापता थे, जिसे लेकर उनके परिवार वाले भी काफी चिंतित थे. लेकिन अब जानकारी आई है कि रविवार यानी 3 अगस्त की सुबह वह अपने घर लौट आया है.