देश में फूटा महंगाई बम! सोना से लेकर CNG तक...48 घंटों में जनता को लगे कई झटके
Inflation News: देश में महंगाई का बड़ा झटका. पिछले 48 घंटों में सोना-चांदी, दूध, पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है. जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कैसे आम जनता पर पड़ा महंगाई का चौतरफा असर और क्या हैं नए रेट.
ADVERTISEMENT

Inflation News India
Petrol Diesel Milk Price Hike:पिछले रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से 7 बड़ी अपील की थी, जिसमें पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग से लेकर सोना ना खरीदने तक की बात शामिल थी. पीएम के अपील के कुछ ही दिन बाद अचानक चीजें महंगी होने लगी. अगर बात पिछले 48 घंटों की करें तो जनता पर महंगाई का चौतरफा अटैक हुआ है, जिसमें सोना-चांदी से लेकर CNG तक शामिल है. अचानक महंगी हो रही चीजों से जनता अब परेशान होने लगी है. आइए विस्तार से जानते है महंगाई के इस चौतरफे अटैक की पूरी कहानी.