पिछले साल दीवाली पर अपने कर्मचारियों को सूटकेस गिफ्ट में देने वाली कंपनी ने इस बार क्या दिया? जमकर हो रहा वायरल

पिछले साल वायरल हुए हरे सूटकेस के बाद, नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी 'इंफोएज' ने इस बार दिवाली पर अपने कर्मचारियों को जो दिया वो आपको सरप्राइज कर देगा.

ADVERTISEMENT

दिवाली गिफ्ट हो रहा वायरल
दिवाली गिफ्ट हो रहा वायरल
Google CTA

पिछली साल दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया की दुनिया में एक हरे रंग का सूटकेस अचानक से ट्रेंड करने लगा था. हर तरफ उसी की चर्चा थी कि भला किस कंपनी ने अपने एम्पलॉइज को ऐसे धांसू गिफ्ट्स दिए हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी 'इंफोएज' की. पिछले साल उनके उस वायरल हरे सूटकेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं जिसमें दो सूटकेस और खाने-पीने का शानदार सामान था.

अब क्योंकि इस साल की दिवाली नजदीक है तो लोगों के जहन में एक बार फिर वही सवाल उठने लगा था-  "अरे भई, इस बार उस सूटकेस वाली कंपनी ने क्या दिया है?" सोशल मीडिया पर लोगों की इस उत्सुकता के बीच अब इस साल के गिफ्ट्स के वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल होने लगे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naukri.com (@naukridotcom)

इस बार सूटकेस की जगह हेल्थ और यूटिलिटी पर फोकस

वायरल हो रहे वीडियोज में साफ दिख रहा है कि इस बार कंपनी ने कर्मचारियों के लिए कुछ हटकर सोचा है. पिछले साल की तरह इस बार कोई बड़ा सूटकेस तो नहीं लेकिन एम्पलॉइज की सेहत और रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ख्याल जरूर रखा गया है. 

सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि कर्मचारियों की डेस्क पर खास गिफ्ट बैग सजे हुए हैं. इस बार कंपनी की तरफ से मिलने वाले गिफ्ट्स की लिस्ट कुछ ऐसी है:

  • सेहत की डोज: कर्मचारियों की फिटनेस और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हर एम्पलाई को 5 ताजे सेब दिए गए हैं (जो 'एन एप्पल ए डे' की कहावत की याद दिलाते हैं). 
  • काम की चीज: कपड़ें प्रेस करने के लिए एक शानदार स्टीम प्रेस भी इस बार गिफ्ट पैक का हिस्सा है.
  • मजेदार ट्रीट: इसके अलावा खाने-पीने की चीजों से भरे हुए दो खूबसूरत बॉक्स भी दिए गए हैं. 

सोशल मीडिया पर फिर से छिड़ी चर्चा

जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आए कर्मचारियों ने अपनी डेस्क पर मिले इन गिफ्ट्स के साथ रील्स बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ये वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर छा गए.  अब एक तरफ जहां लोग इंफोएज के इस कूल और प्रैक्टिकल जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों को अपनी कंपनियों से ऐसे मजेदार तोहफे नहीं मिले, वे कमेंट बॉक्स में अपनी हंसी-मजाक और थोड़ी सी जलन भरी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: धनतेरस से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट! एक घंटे में ₹4,400 से ज्यादा टूटे दाम, क्या खरीदारी का मौका है?