Biz Deal: iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू ! खरीदने से पहले ₹7,000 Cashback से Exchange तक जानें पूरी Deal
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री 18 सितंबर सुबह 8 बजे से शुरू है. ₹7,000 तक कैशबैक, 6 महीने ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर लेने से पहले कुल भुगतान जरूर जांचें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिक्री 18 सितंबर सुबह 8 बजे ऑनलाइन और स्टोर दोनों जगह शुरू होगी
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और Pro Max ₹1,79,900 है
चुने हुए क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई खरीद में ₹7,000 तक कैशबैक मिलेगा
अगर आप iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 18 सितंबर आपके लिए अहम दिन है. भारत में दोनों मॉडल की बिक्री सुबह 8 बजे से शुरू होगी. लेकिन फोन खरीदने से पहले सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है. सही कार्ड, EMI और पुराने फोन के Exchange का इस्तेमाल करके खरीदारी का खर्च कम किया जा सकता है. वहीं ऑफर की शर्तें समझे बिना भुगतान करने पर मिलने वाला Cashback भी छूट सकता है.
