खाने का स्वाद बिगड़ा तो IPL क्रिकेटर और उसके IPS पिता ने कुक को पीटा! भोपाल में FIR दर्ज

भोपाल में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता के खिलाफ अपने रसोइए को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENT

IPL क्रिकेटर
IPL क्रिकेटर
google news

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता (रिटायर्ड IPS अधिकारी) शैलेश सिंह एक गंभीर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. भोपाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपने ही घर के कुक (रसोइए) को बंधक बनाने, उसके साथ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने उनके घरेलू ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया है. यह पूरी घटना भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके के तहत आने वाले मेंदोरी गांव स्थित बंगले की है.