SIT के हेड रहे, आसाराम केस सुलझाया; पर राजनीति की पिच पर पहली ही गेंद पर आउट!
Shesh Bharat: गुजरात के कड़क IPS मनोज निनामा ने रिटायरमेंट से ठीक पहले VRS लेकर बीजेपी जॉइन की, लेकिन राजनीति की शुरुआत हार के साथ हुई. क्लर्क से IG पद तक पहुँचने वाले निनामा अपने दोस्त मंत्री पी.सी. बरंडा की राह पर चले थे.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat: चुनावों में बीजेपी की लहर ऐसे चलती है कि जो भी उसमें सवार हो उसकी पॉलिटिक्स चमक जाती है. आईएएस, आईपीएस की नौकरी छोड़कर सांसद, विधायक बनने का ट्रेंड पुराना भी है और हिट भी. अपना भी कुछ हो जाएगा, ऐसा सोचकर IPS मनोज निनामा ने गुजरात के निकाय चुनाव लड़ने के लिए सर्विस खत्म होने से ठीक पहले 'VRS लिया, बीजेपी ज्वाइन की. रातों-रात खाकी उतारकर भगवा गमछा पहन लिया लेकिन जब नतीजे से जोर का झटका जोर से ही लगा. बीजेपी नेता बनने की फेर में कहीं के नहीं रहे आईपीएस मनोज निनामा. उनकी कहानी सुनकर किसी के भी आंसू निकल जाए.