रोहतक केस में नया मोड़, IPS पूरन कुमार के PSO का CCTV आया सामने, ढाई लाख मंथली मांगने का मामला!
रोहतक में आईजी पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है. शराब कारोबारी से ढाई लाख मांगने का सीसीटीवी सामने आया है, सुशील कुमार गिरफ्तार, पूरन ने सुसाइड नोट में 15 अधिकारियों पर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

IG Y Pooran Kumar, ASI Sandeep Lathar
रोहतक के आईजी (IG) वाई. पूरन कुमार और पुलिस साइबर सेल के एएसआई (ASI) संदीप कुमार लाठर की आत्महत्या के मामलों में एक नया मोड़ आ गया है. शराब कारोबारी प्रवीण बंसल से कथित तौर पर ढाई लाख रुपये की मंथली वसूली मांगने के मामले में आईजी पूर्ण कुमार के पीएसओ (PSO) सुशील कुमार का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह सीसीटीवी 9 जुलाई का बताया जा रहा है.