ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कौन, जो पिता की मौत के बाद संभालेंगे देश का सबसे शक्तिशाली पद
Mojtaba Khamenei Kaun Hai: ईरान में सत्ता का सबसे ताकतवर पद अब नए हाथों में चला गया है.मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है, जो दिवंगत अली खा के बेटे हैं. उनके चयन के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कड़ी चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Mojtaba Khamenei, Iran New Supreme Leader (फाइल फोटो)
Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद खली हुए इस पद पर अब सस्पेंस खत्म हो गया है. ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुन गया है. खामेनेई की हत्या के बाद से ही ये पद खाली था. इस पद के लिए 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे चल रहा था. हालांकि ईरान की सत्ताधारी विचारधारा में वंशानुगत उत्तराधिकार को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता, लेकिन IRGC और अपने पिता के मजबूत पकड़ होने के कारण मोजतबा को ये जिम्मेदारी मिलने में आसनी हो गई. बता दें कि ईरान में सुप्रीम लीडर का पद सबसे शक्तिशाली होता है, क्योंकि इनके पास देश के हर छोटे बड़े मामले में अंतिम फैसला लेने का अधिकार होता है.