IRCTC ने लॉन्च किया जापान भ्रमण का 10 दिन का टूर पैकेज ''जापान- चेरी ब्लॉसम का मौसम'', 2 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, जानें पूरी डिटेल
IRCTC का जापान चेरी ब्लॉसम टूर 2026 लॉन्च. 10 दिन में टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका समेत प्रमुख स्थल घूमने का मौका, होटल, खाना और फ्लाइट शामिल.
ADVERTISEMENT

IRCTC ने लॉन्च किया जापान टूर पैकेज.
बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है. पेडों से पत्ते झड़ने लगे हैं. मौसम खुशनुमा हो गया है. अब लोग देश और देश के बाहर ट्रिप प्लान करने लगे हैं. यदि आप भी ऐसी कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस नए टूर पैकेज पर एक नजर जरूर डालना चाहिए. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने ''जापान-चेरी ब्लॉसम का मौसम'' लॉन्च कर दिया है. इस विशेष टूर में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा घूमने को मिलेगा. यह टूर 2 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक के लिए होगा. इसके तहत यात्रियों को 10 दिन के विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव मिल सकेगा.