145 FIR, 160 गिरफ्तारी…गुजरात में 'आप' पर एक्शन, ईशुदान गढ़वी के अरेस्ट होने पर भड़के पार्टी के नेता

Gujarat Politics News: AAP के गुजरात अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है. अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने बीजेपी पर 145 FIR और 160 गिरफ्तारियों का आरोप लगाया. जानिए पूरा विवाद, गिरफ्तारी की वजह और राजनीतिक घमासान.

ADVERTISEMENT

Ishudan Gadhvi arrest
Ishudan Gadhvi arrest
google news

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. ईशुदान गढ़वी पार्टी कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे. भाजपा सरकार की इस तानाशाही पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 एफआईआर हो चुकी हैं और 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ्तार कर चुकी है. भाजपा गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलाई हुई है और अब तानाशाही पर उतर आई है. इसी डर का नतीजा है कि गुरुवार को पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया. अब गुजरात का एक-एक शख्स भाजपा से बदला लेगा. भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी.