Israel attacks Iran: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, अटैक का वीडियो आया सामने, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इजरायली रक्षा मंत्री ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी सेना ने ईरान पर हमला किया है. यह कार्रवाई इजरायल की ओर से खुद के बचाव में उठाए गए एक एहतियाती कदम के तौर पर की गई है.

ADVERTISEMENT

Israel attacks Iran
Israel attacks Iran
google news

Israel attacks Iran: इजरायल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे इजरायल का प्रीवेंटिव अटैक बताया जा रहा है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस सैन्य ऑपरेशन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है. हमले की शुरुआत के साथ ही इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए 'प्रोएक्टिव अलर्ट' जारी कर दिया है. पूरे देश में सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया है ताकि वे संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले सकें.