23 सेकेंड में 50 फाइटर जेट्स ने ऐसे उड़ाया खामेनेई का अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर, IDF ने जारी किया वीडियो

IDF Attack on Khamenei Bunker video: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के सातवें दिन इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है. आईडीएफ के मुताबिक, 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर को तबाह कर दिया. इस मिशन के लिए इजरायल ने सालों तक ईरान के ट्रैफिक कैमरों की जासूसी की थी.

ADVERTISEMENT

Israel Khamenei Attack Video
Israel Khamenei Attack Video
google news

Israel Khamenei Attack Video: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव कम हाेने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों तरफ से एक दूसरे पर लगातार रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं. 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर और उनके परिवार के कुछ लाेगों को अमेरिका और इजरायल एक संयुक्त एयरस्ट्राइक मार चुका है. इस बीच अब इजरायल की डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने इसी एयरस्ट्राइक का एक वीडियो जारी कर सबको चौंका दिया है. IDF ने इस वीडियो में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के गुप्त बंकर पर किए गए हमले का दावा किया गया है.