राजस्थान निकाय चुनाव: Gen-Z की एंट्री से हिली जहाजपुर की राजनीति, सानिया खानम बनीं जिले की सबसे कम उम्र की पार्षद
भीलवाड़ा के जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में जनता ने दिग्गजों को दरकिनार कर बदलाव की नई बयार चलाई है. 8 बार के विजेता की हार, चाचा को भतीजे की शिकस्त और सानिया खानम के सबसे कम उम्र की पार्षद बनने से स्थानीय राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव में युवा चेहरों का जलवा देखने को मिला. (Photo: ITG)
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर नगर पालिका चुनाव के नतीजों ने इस बार स्थानीय सियासत के बड़े-बड़े समीकरण बिगाड़ दिए हैं. सालों से जीत का परचम लहराते आ रहे अनुभवी और कद्दावर नेताओं को जनता ने सिरे से नकार दिया, जबकि नए और युवा चेहरों पर अपना भरोसा जताया है. विशेषकर मुस्लिम बहुल वार्डों में आए इन नतीजों को राजनीति में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.
