पति की सच्चाई जानकर दुल्हन के उड़ गए होश, फिर 25 दिन बाद हो गई की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Jaisalmer Bride Death News: राजस्थान के जैसलमेर में शादी के 25 दिन बाद एक नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की बहन ने ससुर और नंदोई सहित सात लोगों पर बंधक बनाने, दरिंदगी करने और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

ADVERTISEMENT

शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Jaisalmer Newly Married Woman Death Case: राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसूण थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नई नवेली दुल्हन की शादी के महज 25 दिनों के भीतर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ससुराल पक्ष पर धोखा देने और प्रताड़ित करने के बेहद संगीन आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.