BSF मुख्यालय के बाहर खड़ी थी स्कूटी फिर अचानक लगी आग तो मची अफरातफरी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Punjab Blast: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़े एक स्कूटर में अचानक आग लगने और धमाके जैसी आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. संवेदनशील स्थान होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. फिलहाल फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मामले की हर एंगल से जांच कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Jalandhar News
Jalandhar News
google news

Jalandhar BSF HQ Blast: पंजाब के जालंधर में मंगलवार शाम बीएसएफ के पंजाब मुख्यालय के ठीक बाहर खड़ा एक स्कूटर अचानक आग की लपटों में घिर गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के साथ ही एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, लेकिन संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं.