जालंधर: इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल हुआ छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा अर्जुन राजपूत, सिलेक्शन की कहानी सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू!

जालंधर के एक कुल्चे विक्रेता के बेटे अर्जुन राजपूत का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है, जो जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाएंगे. कूच बिहार ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले अर्जुन शुद्ध शाकाहारी हैं और अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को देते हैं.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
google news

कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो तंग गलियां और सीमित साधन भी आपकी कामयाबी का रास्ता नहीं रोक सकते. पंजाब के जालंधर के रहने वाले अर्जुन राजपूत ने इस बात को सच कर दिखाया है. जालंधर की सड़कों पर कुल्चे बेचने वाले एक साधारण परिवार के बेटे अर्जुन का चयन बीसीसीआई की भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है. अर्जुन जल्द ही भारतीय जर्सी पहनकर श्रीलंका दौरे पर रनों की बरसात करते नजर आएंगे. इस खबर के सामने आते ही अर्जुन के घर और पूरे शहर के खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है.