Fact Check: जया किशोरी करने लगीं मॉडलिंग? वायरल फोटो की क्या है सच्चाई
जया किशोरी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर इस तस्वीर को लेकर पड़ताल की गई, तो ऐसी कोई तस्वीर नहीं मिली. AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से वायरल फोटो की जांच की गई, जिससे पता चला कि यह फोटो संभवतः AI द्वारा बनाई गई है
ADVERTISEMENT

Jaya kishori: कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. इस बार उनकी एक ग्लैमरस तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे अब मॉडलिंग करने लगी हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर यह तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है. तस्वीर में एक महिला लाल रंग के टाइट आउटफिट में फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं.