कॉपीराइट विवाद में घिरी JCERT, बिना अनुमति और लेखक के नाम के अभिरंजन कुमार की कविता छापने का आरोप, जानें पूरा मामला

JCERT copyright controversy: झारखंड की सरकारी पाठ्य पुस्तक में बाल कविता 'बन गया खाना' बिना क्रेडिट और रॉयल्टी के छापे जाने पर विवाद गहरा गया है. वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार अभिरंजन कुमार ने JCERT पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अधिकारों के हनन पर कानूनी कदम उठाने के संकेत दिए हैं.

ADVERTISEMENT

कॉपीराइट हनन विवाद में घिरी JCERT
कॉपीराइट हनन विवाद में घिरी JCERT
Google CTA

JCERT copyright controversy: झारखंड में स्कूली पाठयक्रम तैयार करने वाली संस्था झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) कॉपीराइट उल्लंघन के एक बड़े विवाद में घिर गई है. हिंदी के जाने-माने लेखक और पत्रकार अभिरंजन कुमार ने आरोप लगाया है कि JCERT ने उनकी एक चर्चित बाल कविता "बन गया खाना" को झारखंड राज्य में कक्षा पांच की हिंदी पाठ्य पुस्तक में पिछले लगभग एक दशकों से शामिल कर रखा है, लेकिन इसके लिए न तो उसने उनसे औपचारिक अनुमति ली, न ही उन्हें इसकी जानकारी दी, न ही इसके लिए उन्हें कोई रॉयल्टी दी.