अरबपति जेफ बेजोस 60 साल में दोबारा कर रहे हैं शादी, कौन हैं प्रेमिका लॉरेन सांचेज जिसके लिए खर्च करेंगे ₹5000 Cr!
अमेज़न के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 60 वर्षीय बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ 28 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी कोलोराडो के एस्पेन में होगी और इसे भव्य और बेहद महंगी शादी के रूप में देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

जेफ बेजोश और लॉरेन सांचेज शादी करने जा रहे हैं.
Jeff Bezos Marriage: अमेज़न (Amazon) के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 60 वर्षीय बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez) के साथ 28 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी कोलोराडो के एस्पेन में होगी और इसे भव्य और बेहद महंगी शादी के रूप में देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी पर लगभग 600 मिलियन डॉलर (करीब 5097 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे. आइए जानते हैं इस शादी और लॉरेन सांचेज के बारे में विस्तार से...